Monday, January 16, 2023

Computer Basic part 13 (ADCA MS - Office - Word Processing Basic Aliments)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (एम् एस वर्ड का परिचय, एम् एस वर्ड के फीचर्स,

एम् एस वर्ड को स्टार्ट करना (टाइटल बार,

रिबन (टैब्स, ग्रुप्स, कमांड्स, टूल्स),

फाइल बटन, टूलबार, स्टेट्स बार, स्लाइडर, व्यू बटन),

एम् एस वर्ड के Menu (File (New, Open, Save, Save As, Tools, Close, Information, Product Activation, Permission, Recent, Print, Copies, Printer, Settings)),

एम् एस वर्ड के होम टैब में क्लिप बोर्ड ग्रुप (फॉर्मेट पेंटर, कट, कॉपी, पेस्ट स्पेशल,पेस्ट)|

Microsoft Office:-

यह एक आफिसियल सॉफ्टवेयर (Official Software) है | यह कई Application Software का संग्रह है | जो Office की सभी जरूरतों को पूरा करता है | इसको अमेरिका की कम्पनी Microsoft ने विकसित किया, इस कम्पनी के अध्यक्ष दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Bill Gates है |

MS Office का पूरा नाम Microsoft Office है | इस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अन्दर पाये जाने वाले सॉफ्टवेयर Word, Excel, Power Point, Outlook and Access है | जो ऑफिस की सभी जरूरतों को पूरा करते है |

Microsoft Word:-

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ऍम एस ऑफिस का ही एक सॉफ्टवेयर है | जिसको Microsoft Company द्वारा बनाया गया था | यह Software विश्व में सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला सॉफ्टवेयर है |

इसे MS Word भी कहा जाता है | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग Letter Writing, Resume, Mail Merge आदि कार्यों के लिए किया जाता है इसलिए Microsoft Word को Word Processing के नाम से भी जाना जाता है |

शब्द लिखना, वाक्य बनाना, पैराग्राफ बनाना, पृष्ठ तैयार करना इस प्रकार की सभी प्रक्रियाओं के द्वारा अपनी बात को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करना Word Processing कहलाता है |

अपने हाथ से पेंसिल या पेन की सहायता से की गई प्रक्रिया मानवीय शब्द प्रक्रिया कहलाती है, परन्तु जब यही कार्य कंप्यूटर की सहायता से किया जाता है तब यह इलेक्ट्रानिक वर्ड प्रोसेसिंग कहलाती है |

Features Of MS Word:-

1- Page Formatting.

2- Editing Of Text.

3- Spelling and Grammar Check.

4- Use Of Thesaurus.

5- Page Numbering.

6- Column.

7- Mail Merge.

8- Create a Table.

9- Auto Text.

10- Auto Correct.

11- Header & Footer.

12- Find & Replace.

13- Styles & Formatting.

14- Insert Bullets.

Getting Started:-

MS Word 2007-2010-2013-2016-2019 को स्टार्ट करने के लिए MSWord 2007-2010-2013-2016-2019 के डेस्कटॉप आइकन पर क्लिक करें या स्टार्ट आल प्रोग्राम्स माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में जाएँ |

Windows of MS Word 2007-2010-2013-2016-2019 Looks Like Office Element:-

1- Title Bar:-

यह ऍम ऍस वर्ड की विंडो में सबसे ऊपर की ओर स्थित होता है | यह जिस डाक्यूमेंट्स में हम वर्तमान में कार्य कर रहे होते है उसका नाम डिस्प्ले करता है |

टाइटल बार के दाई ओर Minimize, Maximize, Restore Down और Close के बटन होते है | इसके बायीं साइड में एक Quick Access टूल बार होता है |

2- Ribbon:-

रिबन MS Word के पहले के वर्जन के मेनू और टूलबार की जगह में आया है | इसमें विशिष्ट टास्क से सम्बंधित कमांड्स को ब्राउज़ करने के लिए टैब होते है | इसके आगे यह टैब ग्रुप में डिवाइड होते है |

हम इस रिबन को हाईड भी कर सकते है, इसके लिए इस रिबन पर कहीं भी राईट क्लिक कर Minimize The Ribbon Button पर राइट क्लिक करें या फिर राइट साइड के Minimize The Ribbon (Ctrl+F1) बटन पर क्लिक करें |

रिबन को हाईड करने पर आपको काम करने के लिए अधिक स्पेस मिलती है | रिबन को फिर से अनहाईड करने के लिए Expand The Ribbon (Ctrl+F1) बटन पर क्लिक करें |

Ribbon Contains Three Main Parts:-

i) Tabs:-

यह टास्क ओरिएंटेड होते है और रिबन के टॉप पर स्थित होते है | उदाहरण के लिए Home, Insert, Page Layout आदि |

ii) Groups:-

प्रत्येक टैब आगे सब टास्क में डिवाइड किया गया है | उदाहरण के लिए, Home टैब को Clipboard, Font, Paragraph, Styles और Editing ग्रुप में बांटा गया है |

हर ग्रुप के राइट साइड में एक छोटा ऐरो होता है, जिसे Dialog Box Launcher कहा जाता है | इस पर क्लिक करने पर अतिरिक्त ऑप्शन उपलब्ध होते है |

iii) Command Buttons:-

यह बटन्स प्रत्येक ग्रुप के रिलेटिव होते है | उदाहरण के लिए, Font Group में Bold, Italic, Underline आदि कमांड्स बटन्स शामिल होते है |

(Tabs That Appear Only When You Need Them) ऊपर दिए गये टैब्स के अलावा, यहाँ टैब्स के अन्य प्रकार भी है लेकिन वे जब आप उनसे सम्बंधित टास्क कर रहे होते है तभी दिखाई देते है |

iv) Contextual Tools:-

जब आप किसी ऑब्जेक्ट पर काम कर रहे होते है और जब आप उस ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट करते है, तब यह टैब आपको दिखाई देगा |

उदाहरण:- वर्ड में एक इमेज इन्सर्ट करें | जब आप इमेज को सिलेक्ट करेंगे, तब आप Format Tab को रिबन के राइट साइड में देख सकते है |

3- File Button:-

यह बटन वर्ड विंडो के ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में होता है | इस बटन पर New, Open, Save, Save As, Print और Close जैसे कमांड के बटन होते है |

4- Quick Access Toolbar:-

ऑफिस बटन के राइट में Quick Access Toolbar होता है, जिसमें हमेशा इस्तेमाल होने वाले आइटम के बटन होते है | उदाहरण:- Save और Undo या Redo बटन | इस टूलबार में और बटन्स को एड करने के लिए इसके राइट साइड के छोटे ऐरो पर क्लिक करें |

5- The Status Bar:-

स्टेटस बार विंडो के नीचे स्थित होता है और इसमें वर्तमान Page Number, Section, Documents में कुल शब्दों की संख्या आदि डिस्प्ले होता है | इस बार पर राइट क्लिक कर आप और भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है |

6- Zoom Slider:-

विंडो के राइट कॉर्नर में स्टेटस बार पर यह Zoom Slider होता है | डॉक्यूमेंट को अलग-अलग जूम के परसेंटेज देखने के लिए प्लस या माइनस बटन पर क्लिक करें |

7- Document View Buttons:-

Zoom Slider के लेफ्ट साइड में Document View बटन्स होते है | अपने डॉक्यूमेंट को Print Layout, Full Screen, Web Layout, Outline या Draft में देखने के लिए आप इनमें से किसी एक पर क्लिक कर सकते है |

Menu In MS Word All:-

1- File:-

File Menu में निम्नलिखित कमांड होते है |

i) New (Ctrl+N):-

इस कमांड का उपयोग ऍम ऍस वर्ड में नए पेज को खोलने के लिए या ब्लैंक डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए किया जाता है | इसके साथ ही यहाँ कई टेम्पलेट भी होते है |

ii) Open (Ctrl+O):-

इस कमांड का उपयोग ऍम ऍस वर्ड में यूजर द्वारा सेव की गयी फाइल को ओपन करने के लिए किया जाता है | जब आप इस कमांड पर क्लिक करते है, तब एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है, जिसमें आपको अपने फाइल का पाथ देता है | फिर Open बटन पर क्लिक करना होता है |

iii) Save (Ctrl+S):-

इस कमांड को डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए किया जाता है | जब आप इस कमांड पर क्लिक करते है, तब नीचे का एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है | File Name:- यहाँ आप फाइल के लिए नाम दे सकते है |

iv) Save As (F12):-

यहाँ फाइल फॉर्मेट की एक लिस्ट होती है जिसमें वह फाइल सेव होती है | जो डिफाल्ट रूप से यहाँ Word Document फॉर्मेट सिलेक्ट होता है जिसमें यह डॉक्यूमेंट वर्ड के अलग फॉर्मेट मे सेव किया जाता है |

यदि आप पहले से क्रिएट फाइल को दूसरे किसी अन्य नाम से या दूसरे फॉर्मेट में भी सेव करना चाहते है, तो Save As कमांड का उपयोग कर सकते है |

अगर आप पुराने वर्जन में सेव करना चाहते है. तो Word डॉक्यूमेंट फॉर्मेट को सिलेक्ट करें | यदि आप इस फाइल को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में सेव करना चाहते है, तो PDF सिलेक्ट करें | यदि आप इस फाइल को वेब पेज फॉर्मेट में सेव करना चाहते है, तो Web Page सिलेक्ट करें |

v) Tools:- 

यह बटन Save के लेफ्ट साइड में होता है | इसमें डॉक्यूमेंट सेव करने के लिए अतिरिक्त ऑप्शन होते है | यहाँ आप अपने डॉक्यूमेंट को प्रोटेक्ट करने के लिए पासवर्ड सेट कर सकते है |

vi) Close:-

बिना MS Word क्लोज किये ओपन फाइल को क्लोज करने के लिए इस कमांड का उपयोग करते है |

vii) Information:-

इसमें करंट डॉक्यूमेंट से सम्बंधित निम्न जानकारी होती है |

a) Product Activation:-

इसमें MS Office के लाइसेंस की पूरी जानकारी होती है |

b) Permission:-

दूसरे यूजर्स से अपने फाइल को प्रोटेक्ट करने के लिए यहाँ आप एक पासवर्ड सेट कर सकते है | लेकिन याद रहे की अगर आप यह पासवर्ड भूल गये तो इस पासवर्ड को पुनः प्राप्त नहीं कर सकते है | 

viii) Recent:-

यहाँ पिछली बार ओपन किये डॉक्यूमेंट फाइलों की एक लिस्ट होती है, जिनपर क्लिक करने से आप तुरंत पिछली फाइल ओपन कर सकते है |

ix) Print (Ctrl+P):-

डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है, इसमें निम्नलिखित ऑप्शन होते है |

a) Print:-

इस बटन पर क्लिक करके फाइल को प्रिंट करने के लिए भेज दिया जाता है |

b) Copies:-

यहाँ से आप इस डॉक्यूमेंट की कितनी कॉपीज़ प्रिंट करनी है यह तय किया जाता है |

c) Printer:-

यहाँ आपके पीसी पर इनस्टॉल प्रिंटर की लिस्ट होती है, जिसमें से आपको प्रिंटर सिलेक्ट करना होता है |

d) Settings:-

यहाँ इस फाइल के कौन से पेजेस को प्रिंट करना है, यह तय करते है |

x) माइक्रोसॉफ्ट के Home Tab में क्लिपबोर्ड ग्रुप:-

होम टैब के अन्दर सबसे पहले Clipboard ग्रुप को जानते है, क्लिपबोर्ड ग्रुप में कई अलग-अलग टूल्स होते है, सबसे पहले Format Painter, इसकी मदद से आप किसी भी टेक्स्ट की फ़ॉर्मेटिंग को कॉपी करके किसी दूसरे टेक्स्ट या पैराग्राफ पर अप्लाई कर सकते है |

फ़ॉर्मेट कॉपी करने की शॉर्टकट कीज Ctrl+Shift+C होती है, इससे आप फ़ॉर्मेट कॉपी कर सकते है और फॉर्मेट पेस्ट करने के लिए Ctrl+Shift+V करना होता है |

Clipboard के अन्दर Copy Tool, इसकी मदद से आप अपना डाटा या मेटर कॉपी कर सकते है, किसी भी मेटर को कॉपी करने के लिए उसको सिलेक्ट करें फिर कॉपी करें |

कॉपी करने के लिए आप कीबोर्ड से सीधे Ctrl+C दबा सकते है, और पेस्ट करने के लिए पेस्ट टूल्स पर क्लिक करें या अपने कीबोर्ड से सीधे Ctrl+V दबा सकते है |

Clipboard के अन्दर Cut Tool, इसकी मदद से किसी भी टेक्स्ट या इमेज को सिलेक्ट करके कट किया जा सकता है, या आप अपने कीबोर्ड से Ctrl+X दबाने से टेक्स्ट या इमेज कट हो जायेगा और फिर इसे पेस्ट करने के लिए पेस्ट टूल्स पर क्लिक करें या अपने कीबोर्ड से सीधे Ctrl+V दबाने से भी पेस्ट हो जायेगा |

Clipboard के अन्दर Paste Special का ऑप्शन Paste के अन्दर होता है | पेस्ट स्पेशल का उपयोग किसी स्पेशल तरह से टेक्स्ट पेस्ट करने के लिए करते है | पेस्ट स्पेशल का उपयोग करने के लिए पहले किसी पैराग्राफ को कॉपी करें फिर पेस्ट स्पेशल करें |

ध्यान रखें जब भी आप टेक्स्ट कॉपी या कट करते है तो वह क्लिपबोर्ड में आ जाता है, और क्लिपबोर्ड में ज्यादा से ज्यादा 24 अक्षर को ही रखा जा सकता है | इसीलिए सभी टेक्स्ट क्लिपबोर्ड में सेव नहीं होते है |

क्लिपबोर्ड को आप खाली भी रख सकते है | इसके लिए आप को उसमें के टेक्स्ट डिलीट करने होगें | क्लिपबोर्ड खोलने के लिए क्लिपबोर्ड बटन पर क्लिक करें |

Next Page>>


Computer Basic part 12 (ADCA MS - Office - Word Processing Basic Aliments)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

टैक्स्ट या डॉक्यूमेंट बनाना (टैक्स्ट एडिटिंग करना, टैक्स्ट का सिलेक्शन करना,

टैक्स्ट को कट, कॉपी, व पेस्ट करना, फॉण्ट और उसका साइज़ सेलेक्शन करना, टैक्स्ट का एलाइनमेंट),

टैक्स्ट की फ़ॉर्मेटिंग (टैक्स्ट को हाईलाइट करना, टैक्स्ट में बुलेट्स व नम्बरिंग लगाना, चेंजिंग केस),

टेबल की मैनीपुलेशन का प्रयोग करना, टेबल को बनाना,

सेल की विड्थ और हाईट को बदलना, टैक्स्ट का एलाइनमेंट करना,

रॉ और कॉलम को डिलीट व इन्सर्ट करना, पेज में बॉर्डर व शेडिंग लगाना |

4- टैक्स्ट बनाना और उसे मैनिपुलेट करना:-

किसी भी प्रोग्राम में कोई कार्य करने के लिए कम-से-कम एक फाइल को बनाना आवश्यक होता है | Word की फाइल को Document कहा जाता है, Word में नया Document अनेक प्रकार से बनाया जा सकता है |

(A) डॉक्यूमेंट बनाना:-

डॉक्यूमेंट बनाने के लिए Keyboard पर Ctrl Key और N Key को एक साथ दबाने पर इसमें एक नई Blank Document File खोली जा सकती है | MS Word में New रिक्त डॉक्यूमेंट फाइल बनाने के लिए इसकी Application Window में दाई ओर प्रदर्शित होने वाले Getting Started टास्क पेन में से Create a New Document ऑप्शन पर क्लिक कीजिये |

MS Word में कार्य करते समय नई रिक्त Document File बनाने के लिए इसकी स्टैण्डर्ड टूलबार पर दिए गये टूल आइकन New पर क्लिक कीजिये | इस टूल आइकन पर क्लिक करते ही नई रिक्त फाइल खुल जाएगी |

(B) टैक्स्ट की एडिटिंग करना:-

Document में टैक्स्ट टाइप करने के बाद User उसमें  आवश्यकता के अनुसार एडिटिंग कर सकता है | Document में कोई अन्य टैक्स्ट जोड़ने के लिए कर्सर को सही स्थान पर लाकर क्लिक करें व टाइप करना आरम्भ करें, इससे टाइप किया गया सारा टैक्स्ट कर्सर के दाई ओर शिफ्ट हो जायेगा |

किसी कैरेक्टर को Remove करने के लिए Backspace या Delete Key का प्रयोग होता है | Backspace से बाईं ओर के कैरेक्टर Remove होते है तथा Delete Key से दाई ओर के कैरेक्टर Remove हो जाते है |

(C) टैक्स्ट का सेलेक्शन:-

टैक्स्ट को माउस द्वारा किसी शब्द पर माउस प्वॉइण्टर लाकर डबल क्लिक करने से सेलेक्ट किया जा सकता है | पैराग्राफ में किसी स्थान पर माउस प्वॉइण्टर लाकर लगातार तीन बार क्लिक करके, पूरे पैराग्राफ को सेलेक्ट किया जा सकता है |

टैक्स्ट के किसी भाग को की-बोर्ड की सहायता से सेलेक्ट करने में Shift Key तथा Ctrl Key के साथ-साथ कर्सर के विस्थापन के लिए प्रयोग किये जाने वाले की-बोर्ड शॉटकट्स का प्रयोग किया जाता है |

(D) कट, कॉपी और पेस्ट:-

सबसे पहले उस पाठ्य को ऊपर बतायी गई विधि से चुन लीजिए और Edit मेन्यू के Cut आदेश द्वारा अथवा स्टैण्डर्ड टूलबार के Cut बटन को क्लिक करके या Ctrl+X से हटा दीजिये | ऐसा करने पर वह सामग्री क्लिप बोर्ड में रख ली जाती है |

क्लिप बोर्ड में केवल अंतिम बार Cut या Copy आदेश द्वारा हटायी गई सामग्री ही रखी जाती है, अब इस सामग्री को आप कहीं भी चिपका सकते है अर्थात Paste कर सकते है |

(E) फॉण्ट और साइज़ का सेलेक्शन:-

डॉक्यूमेंट में सेलेक्ट किये गये टैक्स्ट अथवा टाइप किये जाने वाले टैक्स्ट के फॉण्ट साइज़ का निर्धारण करने के लिए Word की मेन्यू बार पर दिए गये Insert मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Font ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है |

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Font डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है | इस डायलॉग बॉक्स में हम फॉण्ट, फॉण्ट का आकार, फॉण्ट के स्टाइल के साथ-साथ अक्षरों के बीच की दूरी को भी निर्धारित कर सकते है |

(F) टैक्स्ट का एलाइनमेंट:-

Document की सुन्दरता और उपयोगिता बढ़ाने के लिए कई बार यह आवश्यक होता है कि किसी पैराग्राफ की सभी लाइनें बाएँ मार्जिन से सटाकर या लाइन के बीचों-बीच या दायें मार्जिन से सटाकर अथवा दोनों से सटाकर सेट की जायें |

यह कार्य फ़ॉर्मेटिंग टूलबार के Alignment बटनों का प्रयोग करके बहुत सरलता से किया जा सकता है | फोर्मेटिंग टूलबार में इस कार्य के लिए 4 बटन उपलब्ध है | 

(1) Left Alignment. 

(2) Center Alignment. 

(3) Right Alignment. 

(4) Judtify.

5- टैक्स्ट की फ़ॉर्मेटिंग करना:-

(A) किसी भी टैक्स्ट को हाईलाइट करना:-

पेज पर User किसी भी सेलेक्टेड Text पर बहुत आसानी से फ़ॉर्मेटिंग कर सकता है | यह कार्य Word 2007 में रिबन पर पर स्थित ग्रुप्स से किया जाता है | किसी भी टैक्स्ट को Highlight करने के लिए टैक्स्ट को सेलेक्ट करें और Home Tab के Font ग्रुप से Highlight ऑप्शन के Arrow par क्लिक करें जिससे एक Color Box खुल जायेगा |

इस Color Box में से इच्छानुसार रंग चुने, इस प्रकार किसी भी टैक्स्ट को Highlight किया जा सकता है | पैराग्राफ की Indenting के लिए Format मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Paragraph ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है |

(B) बुलेट्स तथा नम्बरिंग:-

बुलेट्स का प्रयोग डॉक्यूमेंट के किसी Text को बिन्दुवार प्रदर्शित करते हुए विशेष रूप से Highlight करने के लिए किया जाता है | नम्बरिंग का प्रयोग डॉक्यूमेंट में टैक्स्ट को टाइप करने के बाद उसे एक निश्चित क्रम में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है |

(C) चेंजिंग केस:-

चेंजिंग केस वर्ड में किसी भी Text को Capital letters से Small Letters तथा Small Letters से Capital Letters में बदलने की सुविधा देता है उसके लिए निम्न स्टेप्स Follow करें |

1- उस Text को Select करें जिसके लिए Capitilisation चाहते है |

2- Format Menu पर Click करके Change Case को चुने जिससे Change Case Dialog Box Open होंगे जिनमें निम्न ऑप्शन होते है उदाहरण:- Sentence Case, Lower Case, Upper Case, Title Case और Toggle Case.

उपर्युक्त Options में से मनचाहे Option के पास Radio Button को Click करें | जब Radio Button में एक डॉट दिखती है तब Option Selected होता है | Option को Deselect करने के लिए Option को पुनः Click करें | Ok बटन पर Click करें या Enter Key Press करें |

6- टेबल की मैनीपुलेशन या दक्षता से प्रयोग करना:-

डॉक्यूमेंट में टेबल का प्रयोग Text को सारणी में लिखने के लिए किया जाता है | जैसे:- किसी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों का नाम, उनका क्रमांक तथा उनके द्वारा प्राप्त किये गये अंकों को सारणी में लिखना |

किसी टेबल में सैल्स की कुल संख्या ज्ञात करने के लिए टेबल की पंक्तियों की संख्या (R) को टेबल के कॉलम्स की संख्या (C) से गुणा किया जाता है | इस प्रकार टेबल में सैल्स की संख्या ज्ञात करने के लिए हम निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग कर सकते है |

Example:- 

Total Number of Cells in a Table = Number of Rows Ⅹ Number of Columns.

टेबल को बनाना:-

साधारण Table को बनाने के लिए कर्सर को उस स्थान पर लाइए जहाँ पर User टेबल को बनाना चाहता है | Insert Tab → Table Group → Table को क्लिक करें, इससे ड्रॉप डाउन लिस्ट प्रदर्शित होगी |

इस ड्रॉप डाउन लिस्ट पर कर्सर घुमाने से आगामी Table के कॉलम्स व पंक्तियाँ Highlight हो जाएँगी तथा अपनी इच्छानुसार कॉलम्स व पंक्तियों को Select करके क्लिक करने पर Table डॉक्यूमेंट में स्वयं ही Insert हो जाएगी |

सैल की Width और Height बदलना:-

सैल की विड्थ और हाईट को बदलने का कार्य माउस की सहायता से Table Menu के Table Properties ऑप्शन का प्रयोग करके किया जा सकता है | Cell की उस Row पर क्लिक करें, जिसकी विड्थ या हाईट को बढ़ाना या घटाना है |

कर्सर को Cell की सीमा दर्शाने वाली नीचे की लाइन पर ले जाएँ तथा कर्सर की आकृति UP & Down Arrow में बदल जाये , तो इसे वांछित Height तक Drag किया जा सकता है |

टैक्स्ट को एलाइन करना:-

MS Word के Table में Text डिफॉल्ट रूप से Cell के ऊपरी भाग में Align रहता है | यदि User सैल में Text का Alignment बदलना चाहता है, तो उस Cell पर क्लिक करें, जिससे Text की Alignment बदलनी है | Right क्लिक करें तथा Right क्लिक करने से प्राप्त Context Menu में से Cell Alignment ऑप्शन से इच्छानुसार Alignment सेलेक्ट करें |

रॉ और कॉलम को डिलीट/इन्सर्ट करना:-

Table के अन्त में Row इन्सर्ट करने के लिए, Insertion Point को अंतिम Cell में रखकर Tab बटन दबाने पर एक नई Row इन्सर्ट हो जाती है |

Table में Row के नीचे या ऊपर नई Row इन्सर्ट करने के लिए, Insertion Point को उस Row पर लायें तथा Layout Tab → Row and Columns ग्रुप में आवश्यकतानुसार Insert Above या Insert Below ऑप्शन को चुनें |

किसी Row को Delete करने के लिए, जिस Row को Delete करना चाहते है उसे Select करें तथा Layout Tab → Rows and Columns ग्रुप में Delete बटन पर क्लिक करें | किसी कॉलम को Insert करने के लिए Layout Tab → Row and Columns ग्रुप में से Insert Left और Insert Right कमांड को चुनें |

किसी Column को Delete करने के लिए, उस Cell को सेलेक्ट करें जिसे आप डिलीट करना चाहते है और Layout Tab → Rows and Columns ग्रुप → Delete बटन → Delete Columns पर क्लिक करें |

बॉर्डर और शेडिंग:-

किसी Table में नया Border डालने या Shading के लिए पूरी Table या टेबल के जिन हिस्सों के बॉर्डर्स या शेडिंग को चेंज करना है, पहले उसे Select करें | Design Tab → Table Styles ग्रुप → Shading या Borders को अपनी आवश्यकतानुसार Select करके User टेबल की Shading या Border को कस्टमाइज कर सकते है |

Next Page>>

Computer Basic part 11 (ADCA MS - Office - Word Processing Basic Aliments)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का परिचय,

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उद्देश्य (वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स,

वर्ड प्रोसेसिंग को खोलना (मेन्यू बार, हेल्प का प्रयोग, मेन्यू बार के नीचे के आइकॉन का प्रयोग करना),

डॉक्यूमेंट को खोलना या बंद करना (डॉक्यूमेंट ओपन करना, डॉक्यूमेंट सेव करना, पेज सेटअप करना, प्रिंट प्रिव्यू करना, प्रिंट करना)),|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का परिचय:-

विभिन्न शब्दों के द्वारा अपनी बात को कागज पर सुव्यवस्थित ढंग से व्यक्त करना वर्ड प्रोसेसिंग कहलाता है | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक वर्ड प्रोसेसर एप्लीकेशन है, जो MS-Office नामक पैकेज का एक भाग है, जिसका विकास "माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन" द्वारा किया गया है |

वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के पत्र, रिपोर्ट इत्यादि को टाइप करने से लेकर डिज़ाइन करने तक के लिए होता है |

वर्तमान में उपलब्ध Word Processors न केवल टेक्स्ट (शब्दों) को टाइप करने, एडिट करने, डिज़ाइन करने की सुविधा देते है बल्कि टाइप किये गये शब्दों में उनकी शुद्धता तथा वाक्यों की व्याकरण से सम्बद्ध शुद्धता की जाँच करने की सुविधा भी देते है |

इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट स्टाइल और चित्रों को लगाकर एक आकर्षक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है |

उद्देश्य:-

वर्ड प्रोसेसिंग के उद्देश्य निम्नलिखित है -

1- वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स की जानकारी देना |

2- वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज को खोलना |

3- डॉक्यूमेंट्स को खोलना या बंद करना |

4- टैक्स्ट क्रिएट करना और उसका सही प्रयोग करना |

5- टैक्स्ट को फ़ॉरमेट करना |

6- टेबल का दक्षता से प्रयोग करना |

1- वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स:-

वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग मुख्यतः कार्यालयों में पत्राचार के लिए होता है | इसका प्रयोग लेखकों, शिक्षाविदों, वकीलों, चिकित्सकों तथा शोधकर्ताओं द्वारा अपने वैयक्तिक डाक्यूमेंट्स बनाने या लिखने के लिए किया जाता है |

कंप्यूटर में किसी वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन का प्रयोग करके की जाने वाली वर्ड प्रोसेसिंग इलेक्ट्रॉनिक वर्ड प्रोसेसिंग कहलाती है | वर्ड प्रोसेसिंग का कार्य तीन प्रकार से किया जा सकता है |

(1)- पेन - पेन्सिल की सहायता से |

(2)- टाइप मशीन से कागज पर टाइप करके |

(3)- कंप्यूटर में किसी वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम का प्रयोग करके |

2- वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज को खोलना:-

MS-Word माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित किये गये नए Office Sult, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अंतर्गत दिया गया वर्ड प्रोसेसर है |

MS-Word को खोलने के लिए हमें विंडोज की टास्कबार पर स्थित स्टार्ट मेन्यू के उप-मेन्यू प्रोग्राम्स में से MS Office पर माउस प्वॉइण्टर लाने पर प्रदर्शित होने वाले उप-मेन्यू के ऑप्शन MS Word को सेलेक्ट करना होगा |

अब MS Word प्रोग्राम्स कार्यान्वित होता है, और मॉनिटर स्क्रीन पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में एक रिक्त फाइल डॉक्यूमेंट्स 1 खुली हुई दिखेगी |

मेन्यू बार:-

MS Word की एप्लीकेशन विंडोज में टाइटल बार के नीचे मेन्यू बार का प्रदर्शन होता है | इस Menu Bar में MS Word में किये जा सकने वाले कार्य मेन्यूज़ के रूप में स्थित होते है |

किसी मेन्यू पर माउस प्वॉइण्टर लाकर क्लिक करने पर उस मेन्यू की एक पुल-डाउन सूची प्रदर्शित होती है | इस सूची में उस मेन्यू से सम्बंधित कमाण्ड्स ऑप्शन्स के रूप में दी होती है |

MS Word का मेन्यू बार पर प्रदर्शित होने वाली मेन्यूज निम्नलिखित है | जैसे:- File मेन्यू, Edit मेन्यू, View मेन्यू, Insert मेन्यू, Format मेन्यू, Tools मेन्यू, Table मेन्यू, Window मेन्यू तथा Help मेन्यू |

हेल्प का प्रयोग करना:-

MS Word में किये जाने वाले कार्य से सम्बंधित कोई असुविधा होने पर, उस असुसिधा को दूर करने के लिए MS Word में ही Help मेन्यू दी गई होती है | MS Word में सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित 5 स्थानों का प्रयोग किया जा सकता है |

(1)- Help मेन्यू बार द्वारा |

(2)- ऑफिस असिस्टेंट द्वारा |

(3)- Word Help टास्क पेन द्वारा |

(4)- Ask a Question बॉक्स द्वारा |

(5)- स्टैंडर्ड टूलबार में स्थित प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के रूप में दी गई माइक्रोसॉफ्ट वर्ड Help द्वारा |

मेन्यू बार के नीचे के आइकन का उपयोग करना:-

MS Word में विभिन्न कार्यों को करने के लिए Windows के वातावरण में कार्य करने वाले अन्य एप्लीकेशन प्रोग्राम्स के समान कमाण्ड्स ऑप्शन्स के रूप में मेन्यूज में स्थित तो होते ही है, साथ ही इसमें इन कार्यों को शीघ्रता से संपन्न करने के लिए ये कमाण्ड्स टूलबार्स पर टूल बटन के रूप में भी स्थित होती है |

MS Word में 19 प्रकार की टूलबार्स दी होती है, Word के लोड होने पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में दो टूलबार्स Formatting एवं Standard ही प्रदर्शित होती है |

अन्य टूलबार्स का प्रदर्शन कार्यानुसार स्वतः ही होता है, और हम कार्य से पहले भी इनका प्रदर्शन निर्धारित कर सकते है |

स्टैण्डर्ड टूलबार के अंतर्गत New, Open, Save, E-mail, Search, Print, Print Preview, Copy, Paste, Undo, Redo, Insert, Hyperlink, Show/Hide, Zoom आदि टूल बटन्स दिए गये होते है |

फॉर्मेटिंग टूलबार के अंतर्गत Styles and Formatting, Style, Font & Font Size, Alignment, Line Spacing, Numbering & Bullets, Outside Border, Font Color आदि टूल बटन्स दिए गये होते है |

3- डॉक्यूमेंट्स को खोलना और बंद करना:-

(A) डॉक्यूमेंट्स Open करना:-

MS Word में कार्य करते समय पहले से बनी किसी डॉक्यूमेंट्स फाइल को खोलने के लिए इसकी विंडो की मेन्यू बार पर दिए गये File मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Open ऑप्शन को चुनने पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स में से वांछित डॉक्यूमेंट्स को चुनकर खोला जा सकता है |

MS Word में कार्य करते समय की-बोर्ड पर Ctrl Key और O key को एक साथ दबाने पर प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स से कोई वांछित डॉक्यूमेंट्स फाइल खोली जा सकती है |

MS Word में कार्य करते समय स्टैण्डर्ड टूलबार पर दिए गये टूल आइकन Open पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स से कोई वांछित डॉक्यूमेंट्स फाइल खोली जा सकती है |

(B) सेव और सेव एज करना:-

MS Word में डॉक्यूमेंट्स पर किये गये कार्य चार प्रकार से सुरक्षित किया जा सकता है |

1- स्टैण्डर्ड टूलबार पर दिए गये Save आइकन पर क्लिक करके, उस पर फाइल का नाम देकर |

2- मेन्यू बार पर फाइल मेन्यू में से Save ऑप्शन को चुनकर व फाइल का नाम देकर |

3- मेन्यू बार पर फाइल मेन्यू में से Save As ऑप्शन को चुनकर Save फाइल को दोबारा से नया नाम देकर |

4- की-बोर्ड पर Ctrl Key एवं S Key दोनों को एक साथ दबाकर, फाइल का नाम डाल कर Save कर सकते है |

(C) पेज सेटअप:-

वर्ड की मेन्यू बार पर दिए गये फाइल मेन्यू में पेज सेटअप आदेश दीजिये या रूलर लाइन पर कहीं भी डबल क्लिक कीजिये | ऐसा करते ही Page Setup का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा |

इस डायलॉग बॉक्स में कई टैबशीट है | इस टैबशीट में अपने Documents के लिए विभिन्न मार्जिन और पेज का Orientation सेट कर दीजिये | इस डायलॉग बॉक्स की Paper टैबशीट में Documents के पेज का आकार सेट कर दीजिये |

विभिन्न सूचनाएं सेट करने के बाद OK बटन को क्लिक कीजिये, इससे वे सूचनाएं Save हो जाएँगी और यह डायलॉग बॉक्स Close हो जायेगा |

Page Setup डायलॉग बॉक्स की Margins टैबशीट का प्रयोग पेज मार्जिन सेट करने के लिए किया जाता है |

(D) प्रिंट प्रिव्यू:-

MS Word में आप अपने Documents को कई रूपों में देख सकते है | MS Word की मेन्यू बार पर दिए गये फाइल मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Print Preview के ऑप्शन का प्रयोग यह जानने के लिए किया जाता है कि तैयार किये गये Document का प्रिंट प्रिंटर पर किस प्रकार प्राप्त होगा |

इस कार्य को करने के लिए MS Word की स्टैंडर्ड टूलबार पर दिए गये Print Preview टूल आइकन का प्रयोग करना है |

MS Word के फाइल मेन्यू के Print Preview ऑप्शन अथवा वर्ड की स्टैण्डर्ड टूल बार पर दिए गये Print Preview टूल आइकन का प्रयोग करने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Print Preview Window प्रदर्शित होती है |

(E) डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना:-

डाक्यूमेंट्स का प्रिंट प्रिव्यू देखने के बाद डॉक्यूमेंट को प्रिंट किया जा सकता है | MS Office बटन से प्रिंट कमाण्ड पर क्लिक कीजिये तथा डाक्यूमेंट्स को सामान्य सेटिंग पर प्रिंट करने के लिए OK बटन पर क्लिक कीजिये या प्रिंट कमाण्ड के Quick Print कमाण्ड पर क्लिक करें जिससे Document सामान्य सेटिंग में Print हो जायेगा |

यदि आपको कोई विशेष Page प्रिंट करना हो तो उस Page का नम्बर या पेज के नम्बर की रेंज जैसे - 2-9, पेजेस बॉक्स में लिखे तथा OK बटन पर क्लिक करें |

यदि प्रिंट की एक से अधिक कॉपी निकालनी है, तो Number Of Copies बॉक्स में Copies की संख्या लिखें तथा OK बटन पर क्लिक करें | जिससे आप जितनी Copies निकालना चाहते है उतनी Copies एक बार में ही प्रिंट हो जाएगी |

Next Page>>

Computer Basic part 10 (ADCA - Basic GUI Operating System Details)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

माउस का प्रयोग, ड्रैगिंग, ड्रॉपिंग,

यूजर इंटरफ़ेस, टास्कबार, आइकॉन, स्टार्ट मेन्यू,

कोई भी एप्लीकेशन रन करना, ऑपरेटिंग सिस्टम की सिंपल सेटिंग,

डेट एंड टाइम बदलना, डिस्प्ले प्रोपर्टीज बदलना, विंडोज कंपोनेंट,

माउस प्रोपर्टीज बदलना, प्रिन्टर को एड या रिमूव करना,

डॉयरेक्टरी फाइल, सिस्टम फाइल, प्रोग्राम फाइल,

विंडोज के बेसिक शॉर्टकट, विन कीज शॉर्टकट,

ओनली कमांड्स, एक्सेसबिलिटी शॉर्टकट | 

माउस का प्रयोग एवं आइकन्स को स्क्रीन पर मूव करना:-

माउस एक "प्वॉइण्टिंग डिवाइस" है तथा यह स्क्रीन पर एक विशेष प्रकार के कर्सर "जिसे माउस प्वॉइण्ट कहते है" की लोकेशन को नियंत्रित करता है |

आप जैसे-जैसे माउस को मूव करते है, वैसे-वैसे स्क्रीन पर माउस प्वॉइण्टर का स्थान परिवर्तित होता है | विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में माउस का प्रयोग करने के मुख्य रूप प्वॉइण्टिंग क्लिकिंग, डबल क्लिकिंग, राइट क्लिकिंग तथा ड्रैगिंग एवं ड्रॉपिंग है |

विंडोज के डेस्कटॉप पर स्थित आइटम्स, जोकि आइकन्स के रूप में स्थित होते है, उनको उनके वर्तमान स्थान से विस्थापित करके किसी अन्य स्थान पर स्थित करने के लिए "ड्रैगिंग" एवं "ड्रॉपिंग" प्रक्रिया को अपनाया जाता है |

यूजर इंटरफ़ेस:-

यूजर इंटरफ़ेस प्रत्येक ऑपरेटिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग होता है | यूजर इंटरफ़ेस कंप्यूटर और यूजर के मध्य सेतु का कार्य करता है |

यूजर इंटरफ़ेस का प्रयोग और डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है | यूजर इंटरफ़ेस दो प्रकार के होते है | 1- कैरेक्टर यूजर इंटरफ़ेस | 2- ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस |

ऐसे प्रोग्राम एवं ऑपरेटिंग सिस्टम जो खास शब्दों एवं अक्षरों में कमाण्ड्स स्वीकार करते है, कैरेक्टर यूजर इंटरफ़ेस (CUI) कहलाते है | ऐसा यूजर इंटरफ़ेस जो यूजर को स्क्रीन पर उपस्थित ऑब्जेक्टस् पर प्वॉइण्ट एवं क्लिक कर कमाण्ड्स देने की अनुमति देता है, ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस (GUI) कहलाता है |

टास्कबार:-

विंडोज के डेस्कटॉप पर नीचे की ओर दी गई पट्टी जिस पर कुछ बटन्स और आइकन्स प्रदर्शित होते है, वह टास्कबार कहलाती है | टास्कबार पर सबसे बाई ओर एक बटन होता है जिसे स्टार्ट (START) बटन कहते है |

संभवतः टास्कबार विंडोज का अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है, क्योंकि इसका प्रयोग प्रोग्राम को लाँच करने और चल रहे प्रोग्राम्स के मध्य विचरण करने के लिए किया है | विंडोज एक साथ अनेक कार्य कर सकता है, अर्थात यह मल्टी टास्क है |

उदाहरण के लिए:- इसमें सी० डी० से गाने सुनना, नेटवर्क पर स्थित किसी अन्य कंप्यूटर से किसी फाइल को कॉपी करना, पॉवरप्वॉइण्ट से किसी स्लाइड को प्रिंट करना और किसी वर्ड प्रोसेसर में टेक्स्ट को टाइप करना आदि कार्य एक साथ किये जा सकते है |

आइकन्स:-

आइकन एक ग्राफिक ऑब्जेक्ट अर्थात एक पिक्चर होता है, जो किसी फाइल, फोल्डर, शार्टकट, डिस्क ड्राइव को अथवा विंडोज एलीमेंट को दर्शाता है |

आइकन विभिन्न प्रकार के होते है जैसे:- सिस्टम आइकन, एप्लीकेशन आइकन, शार्टकट आइकन तथा डॉक्यूमेंट आइकन आदि |

स्टार्ट मेन्यू:-

टास्कबार के बाई ओर स्टार्ट बटन होता है, इस बटन पर क्लिक करने पर स्टार्ट मेन्यू का प्रदर्शन होता है | की-बोर्ड पर विंडोज Key को दबाने पर भी स्टार्ट मेन्यू का प्रदर्शन होता है |

स्टार्ट मेन्यू में सबसे ऊपर उस यूजर का नाम प्रदर्शित होता है, जोकि उस समय विंडोज का प्रयोग कर रहा है | स्टार्ट मेन्यू हमें कंप्यूटर के सभी भागों को एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है |

स्टार्ट मेन्यू से हम कंप्यूटर में इनस्टॉल किसी प्रोग्राम को चला सकते है, डिस्क स्पेस की जाँच कर सकते है, फाइल्स का व्यवस्थापन कर सकते है, वर्तमान अकाउंट को लॉग ऑफ और कंप्यूटर को शटडाउन भी कर सकते है |

किसी भी एप्लीकेशन को रन करना:-

विंडोज में किसी भी एप्लीकेशन को रन करने का सबसे प्रचलित और सरल तरीका है कि उस एप्लीकेशन के आइकन पर माउस प्वॉइण्टर को लाकर डबल क्लिक करना | ऐसा करने पर सम्बंधित एप्लीकेशन रन होता है और एप्लीकेशन विंडो का प्रदर्शन मॉनिटर स्क्रीन पर होता है |

किसी भी एप्लीकेशन को रन करने के लिए उस एप्लीकेशन का हमारे कंप्यूटर सिस्टम में इंस्टाल होना बहुत आवश्यक है | हमारे कंप्यूटर में इनस्टॉल्ड विभिन्न एप्लीकेशन्स विंडोज के स्टार्ट मेन्यू के All Programs के अंतर्गत विभिन्न फोल्डर्स में स्थित होते है, जिसमे वांछित एप्लीकेशन के आइकन पर माउस प्वॉइण्टर को लाकर डबल क्लिक करके उसे रन किया जा सकता है |

3- ऑपरेटिंग सिस्टम की सिम्पल सेटिंग:-

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए विभिन्न निर्धारणों को करने के लिए कण्ट्रोल पैनल का प्रयोग किया जाता है | कुछ निर्धारण केवल कण्ट्रोल पैनल के माध्यम से ही होते है, परन्तु कुछ निर्धारण कण्ट्रोल पैनल के बाहर से भी किये जा सकते है |

विंडोज के पहले संस्करणों की भाँति, विंडोज के नए संस्करण में भी कण्ट्रोल पैनल दिया गया है | यह विभिन्न आइकन्स का ऐसा समूह है, जिनका चुनाव करने से हमें ऐसे एप्लीकेशन उपलब्ध होते है, जिनसे विंडोज की सेटिंग में वांछित परिवर्तन करना संभव होता है |

कंप्यूटर सिस्टम में डेट और टाइम बदलना:-

विंडोज की Taskbar पर दाईं ओर Notification Area में वर्तमान समय का प्रदर्शन होता है | कण्ट्रोल पैनल विंडो की Date, Time, Language and Reginal Setting श्रेणी को चुनने पर प्रदर्शित होने वाली Date, Time, Language and Reginal Setting विंडो के दायें भाग में Pick a Task के अंतर्गत दिए गये ऑप्शन Change the date and time अथवा Pick and Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Date and Time का प्रयोग कंप्यूटर की तिथि तथा समय का निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

विंडोज की Taskbar पर दाई ओर Notification Area पर प्रदर्शित होने वाले वर्तमान समय पर माउस प्वॉइण्टर लाकर Right Click करने पर प्रदर्शित होने वाले शार्टकट मेन्यू के Adjust Date/Time ऑप्शन का प्रयोग करके भी कंप्यूटर की तिथि तथा समय का निर्धारण किया जा सकता है |

डिस्प्ले प्रोपर्टी बदलना:-

विंडोज के कण्ट्रोल पैनल में Appearance and Themes श्रेणी को चुनने पर प्रदर्शित होने वाली Appearance and Themes विंडो में प्रदर्शित होने वाले आइकन ऑप्शन Display का प्रयोग डिस्प्ले प्रोपर्टीज अर्थात् विभिन्न आइकन्स का आकार, विंडोज का आकार, डेस्कटॉप की बैकग्राउंड का रंग एवं ग्राफिक्स आदि का निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

विंडोज डेस्कटॉप पर किसी भी रिक्त स्थान अर्थात् आइकन्स के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर माउस प्वॉइण्टर लाकर माउस का दायाँ बटन दबाने अर्थात् राइट क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले शार्टकट मेन्यू के अंतिम ऑप्शन Properties को Select करके भी किया जा सकता है |

विंडोज कम्पोनेण्ट को एड या रिमूव करना:-

कंप्यूटर में नये प्रोग्राम इंस्टाल करने अथवा अनुप्रयोग इन्सटॉल्ड प्रोग्राम को कंप्यूटर से हटाने के लिए, कण्ट्रोल पैनल की Add or Remove Programs श्रेणी का प्रयोग किया जाता है |

इस श्रेणी को चुनने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Add or Remove Programs विंडो का प्रदर्शन होता है | इस विंडो में हमारे कंप्यूटर में इन्सटॉल्ड प्रोग्राम्स की सूची प्रदर्शित होती है | हमें जिस प्रोग्राम्स को Remove अथवा Change करना है, उस पर क्लिक करके, उसमे प्रदर्शित होने वाले कमांड बटन Remove अथवा Change पर क्लिक करते है |

माउस की प्रोपर्टीज को बदलना:-

माउस प्रोपर्टीज को बदलने के लिए कण्ट्रोल पैनल विंडो की Printer and Other Hardware श्रेणी को चुनने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Printer and Other Hardware विंडो का प्रदर्शन होता है |

इस प्रदर्शन में भी विकल्प Tasks और Icons के रूप में दिए होते है | इसके दायें भाग में Pick a Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Mouse का प्रयोग, कंप्यूटर से सम्बद्ध माउस सम्बन्धी निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

इस आइकन पर क्लिक करने से मॉनिटर स्क्रीन पर Mouse Properties डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है | इस डायलॉग बॉक्स में 5 टैब्स होते है:- Buttons, Pointers, Pointer Options, Wheel और Hardware होते है |

प्रिण्टर को एड या रिमूव करना:-

प्रिण्टर को एड या रिमूव करने के लिए कण्ट्रोल पैनल विंडो की Printer and Other Hardware श्रेणी को सेलेक्ट करने पर प्रदर्शित होने वाली Printer and Other Hardware विंडो के दायें भाग में Pick a Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Printers and Faxes का प्रयोग किया जाता है |

इस आइकन पर क्लिक करने से मॉनिटर स्क्रीन पर Printers and Faxes विंडो प्रदर्शित होती है | विंडोज के Start मेन्यू Printers and Faxes ऑप्शन पर क्लिक करने पर भी उपर्युक्त विंडो का प्रदर्शन मॉनिटर स्क्रीन पर होता है |

इस विंडो के दायें भाग में हमारे कंप्यूटर में इनस्टॉल किये गये प्रिन्टर्स और फैक्स प्रिन्टर्स के बारे में जानकारी प्रदर्शित होती है |

4- फाइल एवं डायरेक्टरी मैनेजमेन्ट:-

विंडोज में डायरेक्टरी मैनेजमेन्ट के माध्यम से फाइलों एवं फोल्डर्स को व्यवस्थित ढंग से रखा जाता है | इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से निम्न कार्यों को किया जाता है, फाइलों की प्रॉपर्टीज को दिखाना एवं उसमें जरुरत पड़ने पर संशोधन करना |

प्रोग्राम्स को निष्पादित करना | कंप्यूटर की डिस्क पर विद्यमान फाइलों या फोल्डर्स की संरचना देखना तथा उन्हें परिवर्तित करना | फाइलों एवं फोल्डर्स को प्रतिस्थापित करना, उनका नाम बदलना, कॉपी करना, नई फाइल व फोल्डर बनाना तथा उन्हें डिलीट करना आदि |

फाइलों के प्रकार:-

कंप्यूटर में डाटा को स्थायी रूप से लम्बे समय के लिए स्टोर करने हेतु फाइलों का प्रयोग किया जाता है | फाइलें सूचनाओं जैसे:- Text, Image, Video आदि को अनेक प्रकार के फोर्मेट्स में स्टोर करती है | प्रयोग के आधार पर फाइलों को निम्न प्रकारों में विभाजित किया जाता है |

1- साधारण फाइल्स:-

इस प्रकार की फाइलें वें फाइलें होती है जिन्हें यूजर द्वारा किसी एप्लीकेशन में क्रिएट किया जाता है | जैसे:- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में क्रिएट की गई .doc फाइल आदि |

2- डायरेक्टरी फाइल्स:-

इन फाइलों को किसी विशेष डायरेक्टरी अथवा फोल्डर में स्टोर किया जाता है | उदाहरण:- Songs नाम के फोल्डर में ऐसी फाइल्स होनी चाहिए, जिसमें अनेक गीत स्टोर किये गये हो |

3- सिस्टम फाइल्स:-

इन फाइल्स को यूजर द्वारा क्रिएट नहीं किया जाता है | ये वे फाइल्स होती है, जो सिस्टम को Run करने के लिए आवश्यक होती है | सामान्यतः ये विंडोज फोल्डर में स्थित होती है |

4- प्रोग्राम फाइल्स:-

सिस्टम में विंडोज के वातावरण में कार्य करने वाले विभिन्न एप्लीकेशन्स को जब इनस्टॉल किया जाता है, तो ये फाइल्स एप्लीकेशन्स को रन करने के लिए आवश्यक होती है | सामान्यतः ये Program Files फोल्डर में स्थित होती है |

1- विंडोज में की-बोर्ड की बेसिक शार्टकट्स:-

Ctrl + C = Copy.

Ctrl + X = Cut.

Ctrl + V = Paste.

Ctrl + Z = Undo.

Ctrl + S = Save.

Ctrl + O = Open.

Ctrl + A = Select All.

Ctrl + N = New Window Open.

Ctrl + Esc = Open Start Menu.

Alt + Tab = Move To Next Open Window.

Alt + Printscreen = Active Window Screenshort.

Alt + F4 = Close Active Window.

F2 = Rename.

F3 = Find.

Alt + Enter = Properties.

Alt + Double Click = Properties.

Ctrl + किसी फाइल या फोल्डर को ड्रैग करना = फाइल को कॉपी करना |

Ctrl + Shift + किसी फाइल या फोल्डर और डेस्कटॉप पर ड्रैग करना = एक शार्टकट क्रिएट करना |

Ctrl + Shift + Esc = विंडोज टास्क-मैनेजर ओपन |

Shift + Delete = परमानेंटली डिलीट |

2- Win Key शॉर्टकट्स:-

Win Key Spacebar के साथ स्थित Alt Key के बाद स्थित होती है |

Win = Open Start Menu.

Win + M = Minimizes all Windows.

Win + F1 = Help

Win + E = Open Windows Drives.

Win + Shift + M = Maximize all Windows.

Win + Tab = Cycle Through Applications On Taskbar.

Win + F = Find Files.

Win + D = Show Desktop.

Win + Pause Break = System Properties.

Win + R = Run का डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है |

Shift + Win + M = सभी Minimize की गई विंडो को Undo करना |

Ctrl + Win + F = Find Controller कंप्यूटर को Find करने के लिए डायलॉग प्रदर्शित करता है |

3- विंडोज Explorer से सम्बंधित Key शॉर्टकटस्:-

F4 = Drop Down Box.

F5 = Refresh.

F6 = Windows Explorer में विभिन्न Panes के बीच Move करता है |

Ctrl + G = Goto

Backspace = Parent Folder में जाने के लिए |

Shift + Close = किसी फोल्डर को उसके Parent Folder के साथ Close करने के लिए |

Right Arrow (➔) = यदि करेंट सेलेक्शन Collapsed होता है, तो उसे Expand करता है |

Left Arrow (⇦) = यदि करेंट सेलेक्शन Expanded होता है, तो उसे Collapse करता है |

4- साधारण की-बोर्ड की ओनली कमाण्ड्स:-

F1 = Any Help.

F10 = Menu Mode में जाने के लिए |

Shift + F10 = Selected Item के लिए Context Menu प्रदर्शित करता है |

Alt + M (जब Focus टास्कबार पर होता है) = सभी विंडोज को Minimize करता है |

5- एक्सेसबिलिटी शॉर्टकटस्:-

A- Shift Key को 5 बार दबाने पर Sticky Keys ऑन/ऑफ होती है |

B- दाहिनी ओर की Shift Key को 8 सेकंड तक दबाए रखने पर Filter Keys ऑन/ऑफ होती है |

C- 5 सेकण्ड तक Numlock को दबाये रखने पर Toggle Keys ऑन/ऑफ होती है |

D- Left Alt + Left Shift + Print Sysrq को दबाने से High Contrast को ऑन/ऑफ करते है |

Next Page>>