Monday, January 16, 2023

Computer Basic part 11 (ADCA MS - Office - Word Processing Basic Aliments)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का परिचय,

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उद्देश्य (वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स,

वर्ड प्रोसेसिंग को खोलना (मेन्यू बार, हेल्प का प्रयोग, मेन्यू बार के नीचे के आइकॉन का प्रयोग करना),

डॉक्यूमेंट को खोलना या बंद करना (डॉक्यूमेंट ओपन करना, डॉक्यूमेंट सेव करना, पेज सेटअप करना, प्रिंट प्रिव्यू करना, प्रिंट करना)),|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का परिचय:-

विभिन्न शब्दों के द्वारा अपनी बात को कागज पर सुव्यवस्थित ढंग से व्यक्त करना वर्ड प्रोसेसिंग कहलाता है | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक वर्ड प्रोसेसर एप्लीकेशन है, जो MS-Office नामक पैकेज का एक भाग है, जिसका विकास "माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन" द्वारा किया गया है |

वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के पत्र, रिपोर्ट इत्यादि को टाइप करने से लेकर डिज़ाइन करने तक के लिए होता है |

वर्तमान में उपलब्ध Word Processors न केवल टेक्स्ट (शब्दों) को टाइप करने, एडिट करने, डिज़ाइन करने की सुविधा देते है बल्कि टाइप किये गये शब्दों में उनकी शुद्धता तथा वाक्यों की व्याकरण से सम्बद्ध शुद्धता की जाँच करने की सुविधा भी देते है |

इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट स्टाइल और चित्रों को लगाकर एक आकर्षक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है |

उद्देश्य:-

वर्ड प्रोसेसिंग के उद्देश्य निम्नलिखित है -

1- वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स की जानकारी देना |

2- वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज को खोलना |

3- डॉक्यूमेंट्स को खोलना या बंद करना |

4- टैक्स्ट क्रिएट करना और उसका सही प्रयोग करना |

5- टैक्स्ट को फ़ॉरमेट करना |

6- टेबल का दक्षता से प्रयोग करना |

1- वर्ड प्रोसेसिंग के बेसिक्स:-

वर्ड प्रोसेसर का प्रयोग मुख्यतः कार्यालयों में पत्राचार के लिए होता है | इसका प्रयोग लेखकों, शिक्षाविदों, वकीलों, चिकित्सकों तथा शोधकर्ताओं द्वारा अपने वैयक्तिक डाक्यूमेंट्स बनाने या लिखने के लिए किया जाता है |

कंप्यूटर में किसी वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन का प्रयोग करके की जाने वाली वर्ड प्रोसेसिंग इलेक्ट्रॉनिक वर्ड प्रोसेसिंग कहलाती है | वर्ड प्रोसेसिंग का कार्य तीन प्रकार से किया जा सकता है |

(1)- पेन - पेन्सिल की सहायता से |

(2)- टाइप मशीन से कागज पर टाइप करके |

(3)- कंप्यूटर में किसी वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम का प्रयोग करके |

2- वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज को खोलना:-

MS-Word माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित किये गये नए Office Sult, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अंतर्गत दिया गया वर्ड प्रोसेसर है |

MS-Word को खोलने के लिए हमें विंडोज की टास्कबार पर स्थित स्टार्ट मेन्यू के उप-मेन्यू प्रोग्राम्स में से MS Office पर माउस प्वॉइण्टर लाने पर प्रदर्शित होने वाले उप-मेन्यू के ऑप्शन MS Word को सेलेक्ट करना होगा |

अब MS Word प्रोग्राम्स कार्यान्वित होता है, और मॉनिटर स्क्रीन पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में एक रिक्त फाइल डॉक्यूमेंट्स 1 खुली हुई दिखेगी |

मेन्यू बार:-

MS Word की एप्लीकेशन विंडोज में टाइटल बार के नीचे मेन्यू बार का प्रदर्शन होता है | इस Menu Bar में MS Word में किये जा सकने वाले कार्य मेन्यूज़ के रूप में स्थित होते है |

किसी मेन्यू पर माउस प्वॉइण्टर लाकर क्लिक करने पर उस मेन्यू की एक पुल-डाउन सूची प्रदर्शित होती है | इस सूची में उस मेन्यू से सम्बंधित कमाण्ड्स ऑप्शन्स के रूप में दी होती है |

MS Word का मेन्यू बार पर प्रदर्शित होने वाली मेन्यूज निम्नलिखित है | जैसे:- File मेन्यू, Edit मेन्यू, View मेन्यू, Insert मेन्यू, Format मेन्यू, Tools मेन्यू, Table मेन्यू, Window मेन्यू तथा Help मेन्यू |

हेल्प का प्रयोग करना:-

MS Word में किये जाने वाले कार्य से सम्बंधित कोई असुविधा होने पर, उस असुसिधा को दूर करने के लिए MS Word में ही Help मेन्यू दी गई होती है | MS Word में सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित 5 स्थानों का प्रयोग किया जा सकता है |

(1)- Help मेन्यू बार द्वारा |

(2)- ऑफिस असिस्टेंट द्वारा |

(3)- Word Help टास्क पेन द्वारा |

(4)- Ask a Question बॉक्स द्वारा |

(5)- स्टैंडर्ड टूलबार में स्थित प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के रूप में दी गई माइक्रोसॉफ्ट वर्ड Help द्वारा |

मेन्यू बार के नीचे के आइकन का उपयोग करना:-

MS Word में विभिन्न कार्यों को करने के लिए Windows के वातावरण में कार्य करने वाले अन्य एप्लीकेशन प्रोग्राम्स के समान कमाण्ड्स ऑप्शन्स के रूप में मेन्यूज में स्थित तो होते ही है, साथ ही इसमें इन कार्यों को शीघ्रता से संपन्न करने के लिए ये कमाण्ड्स टूलबार्स पर टूल बटन के रूप में भी स्थित होती है |

MS Word में 19 प्रकार की टूलबार्स दी होती है, Word के लोड होने पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में दो टूलबार्स Formatting एवं Standard ही प्रदर्शित होती है |

अन्य टूलबार्स का प्रदर्शन कार्यानुसार स्वतः ही होता है, और हम कार्य से पहले भी इनका प्रदर्शन निर्धारित कर सकते है |

स्टैण्डर्ड टूलबार के अंतर्गत New, Open, Save, E-mail, Search, Print, Print Preview, Copy, Paste, Undo, Redo, Insert, Hyperlink, Show/Hide, Zoom आदि टूल बटन्स दिए गये होते है |

फॉर्मेटिंग टूलबार के अंतर्गत Styles and Formatting, Style, Font & Font Size, Alignment, Line Spacing, Numbering & Bullets, Outside Border, Font Color आदि टूल बटन्स दिए गये होते है |

3- डॉक्यूमेंट्स को खोलना और बंद करना:-

(A) डॉक्यूमेंट्स Open करना:-

MS Word में कार्य करते समय पहले से बनी किसी डॉक्यूमेंट्स फाइल को खोलने के लिए इसकी विंडो की मेन्यू बार पर दिए गये File मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Open ऑप्शन को चुनने पर इसकी एप्लीकेशन विंडो में प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स में से वांछित डॉक्यूमेंट्स को चुनकर खोला जा सकता है |

MS Word में कार्य करते समय की-बोर्ड पर Ctrl Key और O key को एक साथ दबाने पर प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स से कोई वांछित डॉक्यूमेंट्स फाइल खोली जा सकती है |

MS Word में कार्य करते समय स्टैण्डर्ड टूलबार पर दिए गये टूल आइकन Open पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले Open डायलॉग बॉक्स से कोई वांछित डॉक्यूमेंट्स फाइल खोली जा सकती है |

(B) सेव और सेव एज करना:-

MS Word में डॉक्यूमेंट्स पर किये गये कार्य चार प्रकार से सुरक्षित किया जा सकता है |

1- स्टैण्डर्ड टूलबार पर दिए गये Save आइकन पर क्लिक करके, उस पर फाइल का नाम देकर |

2- मेन्यू बार पर फाइल मेन्यू में से Save ऑप्शन को चुनकर व फाइल का नाम देकर |

3- मेन्यू बार पर फाइल मेन्यू में से Save As ऑप्शन को चुनकर Save फाइल को दोबारा से नया नाम देकर |

4- की-बोर्ड पर Ctrl Key एवं S Key दोनों को एक साथ दबाकर, फाइल का नाम डाल कर Save कर सकते है |

(C) पेज सेटअप:-

वर्ड की मेन्यू बार पर दिए गये फाइल मेन्यू में पेज सेटअप आदेश दीजिये या रूलर लाइन पर कहीं भी डबल क्लिक कीजिये | ऐसा करते ही Page Setup का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा |

इस डायलॉग बॉक्स में कई टैबशीट है | इस टैबशीट में अपने Documents के लिए विभिन्न मार्जिन और पेज का Orientation सेट कर दीजिये | इस डायलॉग बॉक्स की Paper टैबशीट में Documents के पेज का आकार सेट कर दीजिये |

विभिन्न सूचनाएं सेट करने के बाद OK बटन को क्लिक कीजिये, इससे वे सूचनाएं Save हो जाएँगी और यह डायलॉग बॉक्स Close हो जायेगा |

Page Setup डायलॉग बॉक्स की Margins टैबशीट का प्रयोग पेज मार्जिन सेट करने के लिए किया जाता है |

(D) प्रिंट प्रिव्यू:-

MS Word में आप अपने Documents को कई रूपों में देख सकते है | MS Word की मेन्यू बार पर दिए गये फाइल मेन्यू पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन मेन्यू में से Print Preview के ऑप्शन का प्रयोग यह जानने के लिए किया जाता है कि तैयार किये गये Document का प्रिंट प्रिंटर पर किस प्रकार प्राप्त होगा |

इस कार्य को करने के लिए MS Word की स्टैंडर्ड टूलबार पर दिए गये Print Preview टूल आइकन का प्रयोग करना है |

MS Word के फाइल मेन्यू के Print Preview ऑप्शन अथवा वर्ड की स्टैण्डर्ड टूल बार पर दिए गये Print Preview टूल आइकन का प्रयोग करने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Print Preview Window प्रदर्शित होती है |

(E) डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना:-

डाक्यूमेंट्स का प्रिंट प्रिव्यू देखने के बाद डॉक्यूमेंट को प्रिंट किया जा सकता है | MS Office बटन से प्रिंट कमाण्ड पर क्लिक कीजिये तथा डाक्यूमेंट्स को सामान्य सेटिंग पर प्रिंट करने के लिए OK बटन पर क्लिक कीजिये या प्रिंट कमाण्ड के Quick Print कमाण्ड पर क्लिक करें जिससे Document सामान्य सेटिंग में Print हो जायेगा |

यदि आपको कोई विशेष Page प्रिंट करना हो तो उस Page का नम्बर या पेज के नम्बर की रेंज जैसे - 2-9, पेजेस बॉक्स में लिखे तथा OK बटन पर क्लिक करें |

यदि प्रिंट की एक से अधिक कॉपी निकालनी है, तो Number Of Copies बॉक्स में Copies की संख्या लिखें तथा OK बटन पर क्लिक करें | जिससे आप जितनी Copies निकालना चाहते है उतनी Copies एक बार में ही प्रिंट हो जाएगी |

Next Page>>

Computer Basic part 10 (ADCA - Basic GUI Operating System Details)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

माउस का प्रयोग, ड्रैगिंग, ड्रॉपिंग,

यूजर इंटरफ़ेस, टास्कबार, आइकॉन, स्टार्ट मेन्यू,

कोई भी एप्लीकेशन रन करना, ऑपरेटिंग सिस्टम की सिंपल सेटिंग,

डेट एंड टाइम बदलना, डिस्प्ले प्रोपर्टीज बदलना, विंडोज कंपोनेंट,

माउस प्रोपर्टीज बदलना, प्रिन्टर को एड या रिमूव करना,

डॉयरेक्टरी फाइल, सिस्टम फाइल, प्रोग्राम फाइल,

विंडोज के बेसिक शॉर्टकट, विन कीज शॉर्टकट,

ओनली कमांड्स, एक्सेसबिलिटी शॉर्टकट | 

माउस का प्रयोग एवं आइकन्स को स्क्रीन पर मूव करना:-

माउस एक "प्वॉइण्टिंग डिवाइस" है तथा यह स्क्रीन पर एक विशेष प्रकार के कर्सर "जिसे माउस प्वॉइण्ट कहते है" की लोकेशन को नियंत्रित करता है |

आप जैसे-जैसे माउस को मूव करते है, वैसे-वैसे स्क्रीन पर माउस प्वॉइण्टर का स्थान परिवर्तित होता है | विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में माउस का प्रयोग करने के मुख्य रूप प्वॉइण्टिंग क्लिकिंग, डबल क्लिकिंग, राइट क्लिकिंग तथा ड्रैगिंग एवं ड्रॉपिंग है |

विंडोज के डेस्कटॉप पर स्थित आइटम्स, जोकि आइकन्स के रूप में स्थित होते है, उनको उनके वर्तमान स्थान से विस्थापित करके किसी अन्य स्थान पर स्थित करने के लिए "ड्रैगिंग" एवं "ड्रॉपिंग" प्रक्रिया को अपनाया जाता है |

यूजर इंटरफ़ेस:-

यूजर इंटरफ़ेस प्रत्येक ऑपरेटिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग होता है | यूजर इंटरफ़ेस कंप्यूटर और यूजर के मध्य सेतु का कार्य करता है |

यूजर इंटरफ़ेस का प्रयोग और डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है | यूजर इंटरफ़ेस दो प्रकार के होते है | 1- कैरेक्टर यूजर इंटरफ़ेस | 2- ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस |

ऐसे प्रोग्राम एवं ऑपरेटिंग सिस्टम जो खास शब्दों एवं अक्षरों में कमाण्ड्स स्वीकार करते है, कैरेक्टर यूजर इंटरफ़ेस (CUI) कहलाते है | ऐसा यूजर इंटरफ़ेस जो यूजर को स्क्रीन पर उपस्थित ऑब्जेक्टस् पर प्वॉइण्ट एवं क्लिक कर कमाण्ड्स देने की अनुमति देता है, ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस (GUI) कहलाता है |

टास्कबार:-

विंडोज के डेस्कटॉप पर नीचे की ओर दी गई पट्टी जिस पर कुछ बटन्स और आइकन्स प्रदर्शित होते है, वह टास्कबार कहलाती है | टास्कबार पर सबसे बाई ओर एक बटन होता है जिसे स्टार्ट (START) बटन कहते है |

संभवतः टास्कबार विंडोज का अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है, क्योंकि इसका प्रयोग प्रोग्राम को लाँच करने और चल रहे प्रोग्राम्स के मध्य विचरण करने के लिए किया है | विंडोज एक साथ अनेक कार्य कर सकता है, अर्थात यह मल्टी टास्क है |

उदाहरण के लिए:- इसमें सी० डी० से गाने सुनना, नेटवर्क पर स्थित किसी अन्य कंप्यूटर से किसी फाइल को कॉपी करना, पॉवरप्वॉइण्ट से किसी स्लाइड को प्रिंट करना और किसी वर्ड प्रोसेसर में टेक्स्ट को टाइप करना आदि कार्य एक साथ किये जा सकते है |

आइकन्स:-

आइकन एक ग्राफिक ऑब्जेक्ट अर्थात एक पिक्चर होता है, जो किसी फाइल, फोल्डर, शार्टकट, डिस्क ड्राइव को अथवा विंडोज एलीमेंट को दर्शाता है |

आइकन विभिन्न प्रकार के होते है जैसे:- सिस्टम आइकन, एप्लीकेशन आइकन, शार्टकट आइकन तथा डॉक्यूमेंट आइकन आदि |

स्टार्ट मेन्यू:-

टास्कबार के बाई ओर स्टार्ट बटन होता है, इस बटन पर क्लिक करने पर स्टार्ट मेन्यू का प्रदर्शन होता है | की-बोर्ड पर विंडोज Key को दबाने पर भी स्टार्ट मेन्यू का प्रदर्शन होता है |

स्टार्ट मेन्यू में सबसे ऊपर उस यूजर का नाम प्रदर्शित होता है, जोकि उस समय विंडोज का प्रयोग कर रहा है | स्टार्ट मेन्यू हमें कंप्यूटर के सभी भागों को एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है |

स्टार्ट मेन्यू से हम कंप्यूटर में इनस्टॉल किसी प्रोग्राम को चला सकते है, डिस्क स्पेस की जाँच कर सकते है, फाइल्स का व्यवस्थापन कर सकते है, वर्तमान अकाउंट को लॉग ऑफ और कंप्यूटर को शटडाउन भी कर सकते है |

किसी भी एप्लीकेशन को रन करना:-

विंडोज में किसी भी एप्लीकेशन को रन करने का सबसे प्रचलित और सरल तरीका है कि उस एप्लीकेशन के आइकन पर माउस प्वॉइण्टर को लाकर डबल क्लिक करना | ऐसा करने पर सम्बंधित एप्लीकेशन रन होता है और एप्लीकेशन विंडो का प्रदर्शन मॉनिटर स्क्रीन पर होता है |

किसी भी एप्लीकेशन को रन करने के लिए उस एप्लीकेशन का हमारे कंप्यूटर सिस्टम में इंस्टाल होना बहुत आवश्यक है | हमारे कंप्यूटर में इनस्टॉल्ड विभिन्न एप्लीकेशन्स विंडोज के स्टार्ट मेन्यू के All Programs के अंतर्गत विभिन्न फोल्डर्स में स्थित होते है, जिसमे वांछित एप्लीकेशन के आइकन पर माउस प्वॉइण्टर को लाकर डबल क्लिक करके उसे रन किया जा सकता है |

3- ऑपरेटिंग सिस्टम की सिम्पल सेटिंग:-

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए विभिन्न निर्धारणों को करने के लिए कण्ट्रोल पैनल का प्रयोग किया जाता है | कुछ निर्धारण केवल कण्ट्रोल पैनल के माध्यम से ही होते है, परन्तु कुछ निर्धारण कण्ट्रोल पैनल के बाहर से भी किये जा सकते है |

विंडोज के पहले संस्करणों की भाँति, विंडोज के नए संस्करण में भी कण्ट्रोल पैनल दिया गया है | यह विभिन्न आइकन्स का ऐसा समूह है, जिनका चुनाव करने से हमें ऐसे एप्लीकेशन उपलब्ध होते है, जिनसे विंडोज की सेटिंग में वांछित परिवर्तन करना संभव होता है |

कंप्यूटर सिस्टम में डेट और टाइम बदलना:-

विंडोज की Taskbar पर दाईं ओर Notification Area में वर्तमान समय का प्रदर्शन होता है | कण्ट्रोल पैनल विंडो की Date, Time, Language and Reginal Setting श्रेणी को चुनने पर प्रदर्शित होने वाली Date, Time, Language and Reginal Setting विंडो के दायें भाग में Pick a Task के अंतर्गत दिए गये ऑप्शन Change the date and time अथवा Pick and Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Date and Time का प्रयोग कंप्यूटर की तिथि तथा समय का निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

विंडोज की Taskbar पर दाई ओर Notification Area पर प्रदर्शित होने वाले वर्तमान समय पर माउस प्वॉइण्टर लाकर Right Click करने पर प्रदर्शित होने वाले शार्टकट मेन्यू के Adjust Date/Time ऑप्शन का प्रयोग करके भी कंप्यूटर की तिथि तथा समय का निर्धारण किया जा सकता है |

डिस्प्ले प्रोपर्टी बदलना:-

विंडोज के कण्ट्रोल पैनल में Appearance and Themes श्रेणी को चुनने पर प्रदर्शित होने वाली Appearance and Themes विंडो में प्रदर्शित होने वाले आइकन ऑप्शन Display का प्रयोग डिस्प्ले प्रोपर्टीज अर्थात् विभिन्न आइकन्स का आकार, विंडोज का आकार, डेस्कटॉप की बैकग्राउंड का रंग एवं ग्राफिक्स आदि का निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

विंडोज डेस्कटॉप पर किसी भी रिक्त स्थान अर्थात् आइकन्स के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर माउस प्वॉइण्टर लाकर माउस का दायाँ बटन दबाने अर्थात् राइट क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले शार्टकट मेन्यू के अंतिम ऑप्शन Properties को Select करके भी किया जा सकता है |

विंडोज कम्पोनेण्ट को एड या रिमूव करना:-

कंप्यूटर में नये प्रोग्राम इंस्टाल करने अथवा अनुप्रयोग इन्सटॉल्ड प्रोग्राम को कंप्यूटर से हटाने के लिए, कण्ट्रोल पैनल की Add or Remove Programs श्रेणी का प्रयोग किया जाता है |

इस श्रेणी को चुनने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Add or Remove Programs विंडो का प्रदर्शन होता है | इस विंडो में हमारे कंप्यूटर में इन्सटॉल्ड प्रोग्राम्स की सूची प्रदर्शित होती है | हमें जिस प्रोग्राम्स को Remove अथवा Change करना है, उस पर क्लिक करके, उसमे प्रदर्शित होने वाले कमांड बटन Remove अथवा Change पर क्लिक करते है |

माउस की प्रोपर्टीज को बदलना:-

माउस प्रोपर्टीज को बदलने के लिए कण्ट्रोल पैनल विंडो की Printer and Other Hardware श्रेणी को चुनने पर मॉनिटर स्क्रीन पर Printer and Other Hardware विंडो का प्रदर्शन होता है |

इस प्रदर्शन में भी विकल्प Tasks और Icons के रूप में दिए होते है | इसके दायें भाग में Pick a Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Mouse का प्रयोग, कंप्यूटर से सम्बद्ध माउस सम्बन्धी निर्धारण करने के लिए किया जाता है |

इस आइकन पर क्लिक करने से मॉनिटर स्क्रीन पर Mouse Properties डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है | इस डायलॉग बॉक्स में 5 टैब्स होते है:- Buttons, Pointers, Pointer Options, Wheel और Hardware होते है |

प्रिण्टर को एड या रिमूव करना:-

प्रिण्टर को एड या रिमूव करने के लिए कण्ट्रोल पैनल विंडो की Printer and Other Hardware श्रेणी को सेलेक्ट करने पर प्रदर्शित होने वाली Printer and Other Hardware विंडो के दायें भाग में Pick a Control Panel Icon के अंतर्गत दिए गये आइकन Printers and Faxes का प्रयोग किया जाता है |

इस आइकन पर क्लिक करने से मॉनिटर स्क्रीन पर Printers and Faxes विंडो प्रदर्शित होती है | विंडोज के Start मेन्यू Printers and Faxes ऑप्शन पर क्लिक करने पर भी उपर्युक्त विंडो का प्रदर्शन मॉनिटर स्क्रीन पर होता है |

इस विंडो के दायें भाग में हमारे कंप्यूटर में इनस्टॉल किये गये प्रिन्टर्स और फैक्स प्रिन्टर्स के बारे में जानकारी प्रदर्शित होती है |

4- फाइल एवं डायरेक्टरी मैनेजमेन्ट:-

विंडोज में डायरेक्टरी मैनेजमेन्ट के माध्यम से फाइलों एवं फोल्डर्स को व्यवस्थित ढंग से रखा जाता है | इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से निम्न कार्यों को किया जाता है, फाइलों की प्रॉपर्टीज को दिखाना एवं उसमें जरुरत पड़ने पर संशोधन करना |

प्रोग्राम्स को निष्पादित करना | कंप्यूटर की डिस्क पर विद्यमान फाइलों या फोल्डर्स की संरचना देखना तथा उन्हें परिवर्तित करना | फाइलों एवं फोल्डर्स को प्रतिस्थापित करना, उनका नाम बदलना, कॉपी करना, नई फाइल व फोल्डर बनाना तथा उन्हें डिलीट करना आदि |

फाइलों के प्रकार:-

कंप्यूटर में डाटा को स्थायी रूप से लम्बे समय के लिए स्टोर करने हेतु फाइलों का प्रयोग किया जाता है | फाइलें सूचनाओं जैसे:- Text, Image, Video आदि को अनेक प्रकार के फोर्मेट्स में स्टोर करती है | प्रयोग के आधार पर फाइलों को निम्न प्रकारों में विभाजित किया जाता है |

1- साधारण फाइल्स:-

इस प्रकार की फाइलें वें फाइलें होती है जिन्हें यूजर द्वारा किसी एप्लीकेशन में क्रिएट किया जाता है | जैसे:- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में क्रिएट की गई .doc फाइल आदि |

2- डायरेक्टरी फाइल्स:-

इन फाइलों को किसी विशेष डायरेक्टरी अथवा फोल्डर में स्टोर किया जाता है | उदाहरण:- Songs नाम के फोल्डर में ऐसी फाइल्स होनी चाहिए, जिसमें अनेक गीत स्टोर किये गये हो |

3- सिस्टम फाइल्स:-

इन फाइल्स को यूजर द्वारा क्रिएट नहीं किया जाता है | ये वे फाइल्स होती है, जो सिस्टम को Run करने के लिए आवश्यक होती है | सामान्यतः ये विंडोज फोल्डर में स्थित होती है |

4- प्रोग्राम फाइल्स:-

सिस्टम में विंडोज के वातावरण में कार्य करने वाले विभिन्न एप्लीकेशन्स को जब इनस्टॉल किया जाता है, तो ये फाइल्स एप्लीकेशन्स को रन करने के लिए आवश्यक होती है | सामान्यतः ये Program Files फोल्डर में स्थित होती है |

1- विंडोज में की-बोर्ड की बेसिक शार्टकट्स:-

Ctrl + C = Copy.

Ctrl + X = Cut.

Ctrl + V = Paste.

Ctrl + Z = Undo.

Ctrl + S = Save.

Ctrl + O = Open.

Ctrl + A = Select All.

Ctrl + N = New Window Open.

Ctrl + Esc = Open Start Menu.

Alt + Tab = Move To Next Open Window.

Alt + Printscreen = Active Window Screenshort.

Alt + F4 = Close Active Window.

F2 = Rename.

F3 = Find.

Alt + Enter = Properties.

Alt + Double Click = Properties.

Ctrl + किसी फाइल या फोल्डर को ड्रैग करना = फाइल को कॉपी करना |

Ctrl + Shift + किसी फाइल या फोल्डर और डेस्कटॉप पर ड्रैग करना = एक शार्टकट क्रिएट करना |

Ctrl + Shift + Esc = विंडोज टास्क-मैनेजर ओपन |

Shift + Delete = परमानेंटली डिलीट |

2- Win Key शॉर्टकट्स:-

Win Key Spacebar के साथ स्थित Alt Key के बाद स्थित होती है |

Win = Open Start Menu.

Win + M = Minimizes all Windows.

Win + F1 = Help

Win + E = Open Windows Drives.

Win + Shift + M = Maximize all Windows.

Win + Tab = Cycle Through Applications On Taskbar.

Win + F = Find Files.

Win + D = Show Desktop.

Win + Pause Break = System Properties.

Win + R = Run का डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है |

Shift + Win + M = सभी Minimize की गई विंडो को Undo करना |

Ctrl + Win + F = Find Controller कंप्यूटर को Find करने के लिए डायलॉग प्रदर्शित करता है |

3- विंडोज Explorer से सम्बंधित Key शॉर्टकटस्:-

F4 = Drop Down Box.

F5 = Refresh.

F6 = Windows Explorer में विभिन्न Panes के बीच Move करता है |

Ctrl + G = Goto

Backspace = Parent Folder में जाने के लिए |

Shift + Close = किसी फोल्डर को उसके Parent Folder के साथ Close करने के लिए |

Right Arrow (➔) = यदि करेंट सेलेक्शन Collapsed होता है, तो उसे Expand करता है |

Left Arrow (⇦) = यदि करेंट सेलेक्शन Expanded होता है, तो उसे Collapse करता है |

4- साधारण की-बोर्ड की ओनली कमाण्ड्स:-

F1 = Any Help.

F10 = Menu Mode में जाने के लिए |

Shift + F10 = Selected Item के लिए Context Menu प्रदर्शित करता है |

Alt + M (जब Focus टास्कबार पर होता है) = सभी विंडोज को Minimize करता है |

5- एक्सेसबिलिटी शॉर्टकटस्:-

A- Shift Key को 5 बार दबाने पर Sticky Keys ऑन/ऑफ होती है |

B- दाहिनी ओर की Shift Key को 8 सेकंड तक दबाए रखने पर Filter Keys ऑन/ऑफ होती है |

C- 5 सेकण्ड तक Numlock को दबाये रखने पर Toggle Keys ऑन/ऑफ होती है |

D- Left Alt + Left Shift + Print Sysrq को दबाने से High Contrast को ऑन/ऑफ करते है |

Next Page>>

Computer Basic part 9 (ADCA - Basic GUI Operating System Details)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

ऑपरेटिंग सिस्टम  का परिचय, ऑपरेटिंग सिस्टम का उद्देश्य, 

ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स (ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य,

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (रियल टाइम, सिंगल यूजर, टाइम शेयरिंग, बैच, मल्टी प्रोग्रामिंग, मल्टी प्रोसेसिंग, मल्टी थ्रेडिंग, सिंगल यूजर व मल्टी टास्किंग, मल्टी यूजर व मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम्स)),

लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स (Linux (Linux में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर),

Windows (विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण और विशेषताएं, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य,

विंडोज की संरचना (टाइटल बार, मेनूबार , टूलबार, पैनल्स, स्क्रॉल बार))) |

ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय:-

ऑपरेटिंग सिस्टम किसी भी कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर का सबसे महत्वपूर्ण और अनिवार्य अंग होता है | इसका कार्य कई प्रकार का होता है |

एक ओर तो यह कंप्यूटर के सभी भागों पर नियंत्रण रखकर उनमे उचित तालमेल बैठाता है तथा उनसे अच्छे से अच्छे कार्य करा लेता है, तो दूसरी ओर यह यूजर द्वारा दिए गये आदेशों को समझकर उनका पालन करता है और प्रोग्रामों को चलाता है |

अमेरिकन नेशनल स्टैंडर्ड संस्थान (ANSI) ने ऑपरेटिंग सिस्टम को इस प्रकार परिभाषित किया है - "यह वह सॉफ्टवेयर है, जो कंप्यूटर प्रोग्रामों के पालन को नियंत्रित करता है तथा निर्धारित डिवाइडिंग, इनपुट/आउटपुट कन्ट्रोल, एकाउंटिंग, संकलन, भण्डार प्रबन्धन आदि से सम्बंधित सेवाएँ उपलब्ध कराता है |"

उद्देश्य:-

ऑपरेटिंग सिस्टम के उद्देश्य निम्नलिखित है:-

1- ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स |

2- लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स (विन्डोज़, लिनक्स) |

3- ऑपरेटिंग सिस्टम सिंपल सेटिंग |

4- विन्डोज़ में फाइल और डाइरेक्टरी मैनेजमेन्ट |

1- ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स:-

ऑपरेटिंग सिस्टम आपके सिस्टम पर चलने वाला सबसे महत्वपूर्ण प्रोग्राम है | यह यूजर और कंप्यूटर हार्डवेयर के मध्य एक मध्यस्थ का कार्य करता है |

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में सिस्टम सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का एक सेट होता है जो एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर प्रोग्राम द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर के उपयोग करने का ढंग एवं यूजर्स द्वारा कंप्यूटर को कण्ट्रोल करने के तरीके को नियंत्रित करता है | यह कंप्यूटर रिसोर्सेज, मेमोरी, सी०पी०यू०, प्रिंटर, डिस्क, डाटाबेस तथा अन्य सॉफ्टवेयर का प्रबन्धन करता है |

A- ऑपरेटिंग सिस्टम:-

वे सॉफ्टवेयर्स, जिनकी सहायता से कंप्यूटर कार्य कर सकने की स्थिति में आता है, ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर्स कहलाते है | यह कंप्यूटर हार्डवेयर एवं विभिन्न एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर्स के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है | इसके बिना कंप्यूटर अपूर्ण है | इसको "कंप्यूटर की आत्मा" भी कहा जाता है |

B- ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य:-

ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य निम्न प्रकार है - यह किसी कंप्यूटर सिस्टम के सभी संसाधनों के प्रबन्धन के लिए उत्तरदायी होता है | कंप्यूटर सिस्टम चलाने के लिए दिए गये सभी कमाण्ड्स (आदेशों) को यह प्रोसेस करता है |

यह कई सारे प्रोग्राम के निष्पादन को नियंत्रित करता है | यह प्रोग्राम एग्जीक्यूशन, डाटा मनेजमेंट, प्रोसेस मनेजमेंट, रिसोर्स एप्लीकेशन तथा इनपुट-आउटपुट ऑपरेशन्स से सम्बंधित कार्य करता है |

C- ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार:-

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर एप्लीकेशन और नियंत्रण के आधार पर निम्न प्रकार के होते है:-

1- रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इसका उद्देश्य यूजर को तीव्र रेस्पोंस टाइम उपलब्ध कराना है | इसमें यूजर का हस्तक्षेप कम होता है व साथ ही यदि कोई प्रोग्राम एक निश्चित अवधि में पूर्ण नहीं हो पाता तो आगे प्रोग्राम में त्रुटि आ जाएगी तथा परिणाम रुक जायेगा | उदाहरण:- Linux, MTOS आदि |

2- सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इसके अंतर्गत एक समय में एक ही यूजर प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है | उदाहरण:- DOS, विंडोज XP आदि |

3- टाइम-शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम या मल्टी-टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इस ऑपरेटिंग सिस्टम के अंतर्गत कई यूजर्स एक संसाधन को क्रमानुसार एक निश्चित समयावधि के लिए प्रयोग कर सकते है | इस ऑपरेटिंग सिस्टम में मेमोरी प्रबन्ध अति आवश्यक है | उदाहरण:- यूनिक्स, विंडोज 2000.

4- बैच प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इसमें एक जैसे कार्यों को एक समूह में संकलित कर लेते है, जिन्हें बैच (Batch) कहा जाता है ये यूजर के हस्तक्षेप के बिना प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन बैच में होता है |

5- मल्टी-प्रोग्रामिंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इसमें एक से अधिक प्रोग्राम या कार्य को सीपीयू द्वारा दिए गये निश्चित समय पर एक साथ क्रियान्वित किया जा सकता है | इस निश्चित समय को टाइम स्लाइस कहते है |

6- मल्टी-प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इस सिस्टम में दो या दो से अधिक सी०पी०यू० का प्रयोग किया जाता है | उदाहरण:- लाइनक्स, यूनिक्स आदि |

7- मल्टी-थ्रेडिंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इस ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बार में एक से अधिक जॉब्स के एग्जीक्यूशन को सपोर्ट किया जा सकता है | उदाहरण:- विंडोज 2000, लाइनक्स आदि |

8- सिंगल यूजर मल्टी-टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इस ऑपरेटिंग सिस्टम की सहायता से यूजर एक बार में कई प्रोग्राम रन कर सकता है | उदाहरण:- एप्पल का मैकिन्टोश माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आदि |

9- मल्टी-यूजर मल्टी-टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम:-

इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई यूजर कंप्यूटर पर कार्य कर सकते है | इस ऑपरेटिंग सिस्टम में नेटवर्क सिस्टम का प्रयोग किया जाता है | उदाहरण:- विंडोज एनटी, यूनिक्स आदि |

2- लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम के बेसिक्स:-

लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम की श्रेणी में मुख्य रूप से दो ही ऑपरेटिंग सिस्टम है | एक तो लाइनक्स (Linux) और दूसरा विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम |

1- लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम:-

A- Linux एक Unix आधारित मल्टी-प्रोग्रामिंग, मल्टी-टास्किंग, मल्टी-यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे मूलतः IBM PC के लिए बनवाया गया था |

B- Linux अपने आप में एक ऑपरेटिंग सिस्टम Kernel जो अपने साथ वितरित होने वाले अनेक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर्स के साथ उपलब्ध होता है |

C- Linux एवं अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे बड़ा अंतर यह है कि यह अपने सोर्स कोड सहित इन्टरनेट पर मुफ्त उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति उसमे अपनी आवश्यकतानुसार परिवर्तन कर सकता है |

D- Linux को सर्वप्रथम 5 अक्टूबर, 1991 को जारी गया |इसका विकास लाइनक्स टॉरवैल्ड्स ने किया, जब वे हेलसिंकी विश्वविद्यालय के छात्र थे | टॉरवैल्ड्स ने इसकी शुरुआत ऑपरेटिंग सिस्टम Kernel लिखने से की |

E- Kernel लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का केन्द्रीय भाग है जिसे आधार बनाकर सम्पूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित हुआ | लाइनक्स के तीन भाग - Kernel, Shell और File Syatem होते है |

लाइनक्स के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर रिक्वायरमेंट्स:-

Red Hat Linux 7.2 को कंप्यूटर पर इनस्टॉल करने के लिए प्रोसेसर X386 या इससे भी एडवांस होना चाहिए | RAM कम-से-कम 128 MB होना चाहिए | कंप्यूटर में SCSI, IDE तथा FireWire जैसे कन्ट्रोलर कार्ड्स होने चाहिए | नेटवर्क कार्ड ISA, PCI या USB इनस्टॉल होने चाहिए |

2- विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम:-

विंडोज 32/64 बिट मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर है | 1980 के दशक में जिरॉक्स कॉर्पोरेशन कंपनी द्वारा ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस पर आधारित जिरॉक्स स्टार (Xerox Star) नामक कंप्यूटर का विकास किया गया |

ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस को लोकप्रियता एप्पल कंप्यूटर द्वारा विकसित मैकिन्टोश (Macintosh) कंप्यूटर द्वारा मिली | 1980 के दशक के उत्तरार्द्ध में विंडोज सबसे अधिक लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम बन गया था |यह IBM कम्पनी द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृत एवं उपयोग किया गया था |

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किये गये सभी विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस (GUI) उपलब्ध कराते है | विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम कैरेक्टर यूजर इंटरफ़ेस (CUI) उपलब्ध कराते थे |

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण एवं विशेषताएं:-

1- विंडोज 1.0 के जारी होने का वर्ष 1985 तथा इसकी मुख्य विशेषता GUI आधारित विंडोज का प्रथम संस्करण एवं आवश्यकता पर मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम था |

2- विंडोज 2.0 के जारी होने का वर्ष 1987 तथा इसकी मुख्य विशेषता एक विंडो पर दूसरी विंडो आसानी से कार्य कर सकती थी |

3- विंडोज 2.1 के जारी होने का वर्ष 1988 तथा इसकी मुख्य विशेषता यह थी कि यह एक प्रकार की आभासी मशीनें थी |

4- विंडोज 3.0 के जारी होने का वर्ष 1990 तथा इसकी मुख्य विशेषता इसमें प्रोग्राम मैनेजर व फाइल मैनेजर की सुविधा उपलब्ध थी |

5- विंडोज 3.1 के जारी होने का वर्ष 1992 तथा इसमें मल्टीमीडिया क्षमता, नेटवर्क क्षमता तथा माइक्रोसॉफ्ट मेल की सुविधा उपलब्ध थी |

6- विंडोज NT 3.1 के जारी होने का वर्ष 1993 तथा इसमें 32 बिट नेटवर्किंग व 32 बिट फाइल सिस्टम की सुविधा उपलब्ध थी |

7- विंडोज 95 के जारी होने का वर्ष 1995 तथा इसमें पूर्ण 32 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम, मल्टी-टास्किंग, नेटवर्क, क्षमताएं, लम्बे फाइल नाम, तथा विस्तारण की सुविधा उपलब्ध थी |

8- विंडोज 98 के जारी होने का वर्ष 1998 तथा इसमें इंटरनेट पर कार्य करने की विशेष सुविधाएँ उपलब्ध थी |

9- विंडोज 2000/ME के जारी होने का वर्ष 2000 तथा इसमें नेटवर्क बनाने की विशेष सुविधा उपलब्ध थी |

10- विंडोज XP के जारी होने का वर्ष 2001 तथा इसमें नेटवर्किंग के साथ अन्य विशेष सुविधाएँ उपलब्ध थी |

11- विंडोज Vista के जारी होने का वर्ष 2006 तथा इसमें ज्यादा Security और विशेष सुविधाएँ उपलब्ध थी |

12- विंडोज 7 के जारी होने का वर्ष 2009 तथा इसमें नेटवर्किंग और टूल बार तथा मेन्यू बार की सुविधा उपलब्ध है |

13- विंडोज 8 के जारी होने का वर्ष 2012 तथा इसमें यूजर के अनुभव के लिए चिपसेट और विशेष सुविधाएं उपलब्ध है |

14- विंडोज 10 के जारी होने का वर्ष 2014 तथा इसको विंडोज 7 तथा विंडोज 8 से मिलाकर बनाया गया है यह अन्य संचालन प्रणाली के अपेक्षाकृत अधिक तेजी से कार्य करती है |

15- विंडोज 11 के जारी होने का वर्ष 2021 तथा इसको एंड्राइड एप्स के समर्थन के लिए बनाया जा रहा है |

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य:-

1- विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित है |

2- विंडोज पर्सनल कंप्यूटर का ध्यान रखता है और बैकग्राउंड में कई कार्य करता है |

3- विंडोज आपके लिए एप्लीकेशन प्रोग्राम स्टार्ट करने के तरीके प्रदान करता है |

4- विंडोज आपको फाइल्स मैनेज करने का एक तरीका प्रदान करता है |

5- विंडोज आपको इन्टरनेट एक्सेस के सेटअप में मदद करता है |

6- विंडोज आउटलुक ऐक्सप्रेस के साथ आता है जो एक ई-मेल प्रोग्राम है |

7- विंडोज बहुत से उपयोगी एक्सेसरीज प्रोग्राम्स के साथ आता है जैसे- वर्डपैड और वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम्स |

8- विंडोज डेस्कटॉप और मॉनिटर के अन्य स्क्रीन क्षेत्रों को कस्टमाइज करने का तरीका प्रदान करता है |

विंडोज की संरचना:-

विंडोज की संरचना (Structure) जानने के लिए हम डेस्कटॉप विंडो पर स्टार्ट मेन्यू आप्शन में My Computer पर क्लिक करते है | क्लिक करते ही मॉनिटर स्क्रीन My Computer विंडो का प्रदर्शन होता है | विंडोज की संरचना को विस्तृत रूप से जानने के लिए निम्नलिखित भागों का अध्ययन आवश्यक है |

1- टाइटिल बार:-

प्रत्येक विंडो की एक टाइटिल बार होती है | इस पर ही विंडो का शीर्षक प्रदर्शित होता है तथा इस शीर्षक के बाईं ओर इस विंडो से सम्बंधित आइकन प्रदर्शित होते है | जिसे मेन्यू आइकन कहते है | टाइटिल बार में Restore, Move, Size, Minimize तथा Maximize ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है |

2- मेन्यू बार:-

अधिकांश सभी विंडोज में मेन्यू बार होती है, मेन्यू बार पर विभिन्न कमाण्ड्स ग्रुप्स के रूप में दी रहती है | प्रत्येक ग्रुप का नाम मेन्यू बार पर मेन्यू के नाम के रूप में प्रदर्शित होता है | इस नाम पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप लिस्ट प्रदर्शित होती है | जिसके द्वारा हम अपने सिस्टम को कमाण्ड्स प्रदान करते है |

3- टूल बार:-

विंडो में मेन्यू बार के नीचे अनेक आइकन्स, बटन्स के रूप में एक पट्टी पर प्रदर्शित होते है बटन्स की यह पट्टी ही टूल बार कहलाती है | विंडो के साथ सामान्यतः व्यवहार में आने वाली कमाण्ड्स टूल बार पर टूल बटन्स के रूप में प्रदर्शित होती है |

4- पैनल्स:-

सामान्यतः विंडोज XP की विंडोज में बाई ओर के भाग में कुछ पैनल्स का प्रदर्शन होता है | पैनल का नाम, ऊपर की ओर एक पट्टी पर लिखा होता है | यदि टूल बार पर स्थित Folder टूल बटन पर क्लिक कर दिया जाये तो पैनल्स का प्रदर्शन होना बंद हो जाता है |

5- स्क्रॉल बार:-

एप्लीकेशन विंडो की डॉक्यूमेंट विंडो, प्रदर्शित होने वाली सूचनाएं कभी-कभी एक पेज पर प्रदर्शित हो जाती है | ऐसी परिस्थिति में पेज को दायें-बाएं अथवा ऊपर-नीचे विस्थापित करने के लिए इस विंडो में नीचे की ओर क्षैतिज स्क्रॉल बार तथा दाईं ओर उर्ध्वाधर स्क्रॉल बार स्थित होती है |

Next Page>>

Computer Basic part 7 (ADCA - Basic Details)

Previous Page>>

विषय पाठ्यक्रम:- आज का टॉपिक !

कंप्यूटर विकास का वर्गीकरण,

हार्डवेयर प्रयोग के आधार पर (प्रथम पीढ़ी, द्वितीय पीढ़ी, तृतीय पीढ़ी, चतुर्थ पीढ़ी, पंचम पीढ़ी),

आकार और कार्य के आधार पर (मेनफ्रेम, मिनी, माइक्रो (डेस्कटॉप, लेपटॉप, पामटॉप, नोटबुक, टेबलेट), सुपर कंप्यूटर),

कार्य पद्धति के आधार पर (एनालॉग, डिजिटल, हाईब्रिड कंप्यूटर) |

1- कंप्यूटर के विकास का वर्गीकरण:-

कंप्यूटर का वर्गीकरण